शारीरिक स्वच्छता की जानकारी दी

कालसी, ब्यूरो। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी में शनिवार को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रछात्राओं को शारीरिक स्वच्छता की जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए।
पीएचसी कालसी की डॉ. मानसी बलोदी ने छात्राओं के लिए शिक्षा के साथसाथ शारीरिक स्वच्छता को बहुत जरूरी बताया और प्रत्येक बालिका को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने शारीरिक स्वच्छता के महत्व की जानकारी मुहैया कराते हुए कहा कि शरीर के स्वच्छ रहने से बीमारियां दूर होती हैं और मन भी स्वस्थ स्वच्छ रहता है। कहा कि विकास के लिए शारीरिक और मानसिक स्वच्छता जरूरी है। छात्राओं को हाइजीन से संबंधित सभी बीमारियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि परजीवी, कीड़े, फफूंद, घाव, दांतों का सड़ना, डायरिया जैसी बीमारियां निजी स्वच्छता के अभाव में पैदा होती हैं। केवल साफ रहकर ही इन बीमारियों को रोका जा सकता है। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान किशोरियों में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन की जानकारी देते इस अवस्था में विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। इस दौरान उप प्रधानाचार्य सुधा पैन्यूली, बीना बडोनी, काउंसलर हरीश पैन्यूली, वर्तिका बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *