धामी सरकार देने जा रही है बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन बहाली की मांग जल्द हो सकती है पूरी – Vistrit News

धामी सरकार देने जा रही है बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन बहाली की मांग जल्द हो सकती है पूरी

सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही उन कर्मचारियों को सौगात देने जा रही है जो पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मांग को पूरा किया जा सकता है।

उत्तराखंड की धामी सरकार उन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली की सौगात देने जा रही है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया पुरानी पेंशन योजना के दौरान हुई थी। एक अक्टूबर 2004 के बाद तत्कालीन प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तराखंड में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम को बंद किया गया था।

जिससे वो कर्मचारी भी प्रभावित हो गए जिनकी भर्ती प्रक्रिया एक अक्टूबर 2004 से पहले शुरू हो गई थी। लेकिन उनकी जॉइनिंग पुरानी पेंशन स्कीम बंद होने के बाद हुई है।

ऐसे कर्मचारी जिन्हें इसका फायदा मिलना है लंबे समय से प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में सात हजार से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना है।

कर्मचारियों की इसी मांग को लेकर धामी सरकार के द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि जल्द ही अब कमेटी की सिफारिश पर मामला कैबिनेट बैठक में आने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *