मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा जितनी जल्दी हो सके समान नागरिक संहिता लाने का संकल्प है। इसके लिए गठित कमेटी अधिकांश काम कर चुकी है।भाजपा महानगर की ओर से लार्ड वेंकटेश्वर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर्स समिट आयोजित कर रही है, ताकि आने वाले समय में उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यों का एक वीडियो क्लिप भी दिखाया गया।भाजपा महानगर की ओर से लार्ड वेंकटेश्वर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर्स समिट आयोजित कर रही है, ताकि आने वाले समय में उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यों का एक वीडियो क्लिप भी दिखाया गया।
जी-20 के माध्यम से विश्व में भारत की कीर्ति स्थापित हुई
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समस्त जनता को अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि इससे मुझे उत्साह और नई चेतना मिली है। बागेश्वर उप चुनाव में मिली जीत पर भी उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी लोगों ने देखा कि किस तरह जी-20 के माध्यम से विश्व में भारत की कीर्ति स्थापित हुई।
अब हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलानी है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजानदास, धर्मपुर विधानसभा विनोद चमोली, कैंट विधायक सविता कपूर, महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी आदि ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को समान नागरिकता संहिता के लिए अग्रिम बधाई दी और कहा कि हमारा प्रदेश यह कानून लाने वाला प्रथम राज्य होगा। कहा कि मुख्यमंत्री के सभी कार्य, जनता को समर्पित कार्य हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड नई-नई ऊंचाइयां छू रहा है।
इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो संतोष सेमवाल, बबीता सहोत्रा,महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा,विजेंद्र थपलियाल,महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी संकेत नौटियाल, देवेंद्र पाल मोंटी, राजेश कांबोज, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।