ऑनलाइन कमाई के झांसे में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने झांसे में लेकर पीड़ित से 8.90 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि सुधांशु शर्मा निवासी न्यू कॉलोनी, बल्लूपुर ने तहरीर दी।
बताया कि व्हाट्सऐप पर ऑनलाइन कमाई से जुड़ा मैसेज आया। पीड़ित ने रुचि दिखाई तो कुछ लोगों ने अलग-अलग नंबरों से पीड़ित से चैट शुरू की। बड़े-बड़े झांसे देकर टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद कमाई के टास्क देकर आरोपियों ने पीड़ित से रकम जमा करवानी शुरू कर दी। पहले दस हजार रुपये जमा किए। बाद में मोटी कमाई की बात कहते हुए पीड़ित से कुल 8.90 लाख रुपये जमा कराए गए।