हॉरर किलिंग में नाबालिग लड़की की हत्या, छोटे भाई ने गला घोटकर किया मर्डर; बहन के प्रेमी संग मिलकर शव को लगाया ठिकाने – Vistrit News

हॉरर किलिंग में नाबालिग लड़की की हत्या, छोटे भाई ने गला घोटकर किया मर्डर; बहन के प्रेमी संग मिलकर शव को लगाया ठिकाने

उत्तराखंड के इस शहर में एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हत्या का राज खुलने के साथ पुलिस भी दंग रह गई थी। हॉरर किलिंग में नाबालिग बहन का मर्डर उसके छोटे भाई ने ही की थी। गला घोंटकर हत्या करने के बाद छोटे भाई ने नाबालिग बहन के प्रेमी संग मिलकर लाश को ठिकाने लागया था। पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित खनस्यूं में लापता नाबालिग लड़की का शव बरामद किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि नाबालिग लड़की का मर्डर उसके उसके छोटे भाई ने ही की थी। मृतका का शव उसके प्रेमी के साथ मिलकर ठिकाने लगाया गया था।

पुलिस ने मामले में हत्या करने वाले नाबालिक भाई और सबूत मिटाने में सहयोग को आगे आए प्रेमी युवक को गिरफ्तार किया है। जिन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस लाइन में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीती 17 सितंबर को खनस्यूं निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई।22 सितंबर को नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ और खोजबीन शुरू कर दी। 26 सितंबर को ग्रामीणों को गुमशुदा किशोरी का शव गांव के ही निकट जंगल में मिला। घटनास्थल का पुलिस और फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया।

जिसके बाद मामला गुमशुदगी के साथ ही हत्या की धाराओं में दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। उन्होंने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि मृतक नाबालिग लड़की का प्रेम संबंध गांव के ही एक 35 वर्षीय युवक के साथ था।

जिसे 17 सितंबर को उसकी पत्नी ने मृतका के साथ बैठा देख लिया था। इसके बाद युवक की पत्नी और मृतका की मां के बीच काफी बहस भी हुई थी। बड़ी बहन के शादीशुदा युवक से संबंध होने पर 16 वर्षीय छोटा भाई उसे तलाशने लगा। भाई ने गांव के ही मार्ग के समीप जंगल में बहन की दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

अगले दिन भाई ने उक्त युवक के साथ मिलकर बहन के शव को जंगल में बांज के पेड़ों के पास छुपा दिया। उन्होंने बताया कि मामले में मुख्य आरोपित 16 वर्षीय नाबालिक किशोर को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया जा रहा है। वह 11वीं का छात्र है। साथ ही हत्या में सहायक बने गांव के युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *