सहकारी समितियों में अब 30 फीसदी महिला सदस्य अनिवार्य, उत्तराखंड सरकार की तैयारी – Vistrit News

सहकारी समितियों में अब 30 फीसदी महिला सदस्य अनिवार्य, उत्तराखंड सरकार की तैयारी

उत्तराखंड में सहकारिता विभाग की साधन सहकारी समितियों में चल रहे सदस्यता अभियान को सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों में 30 प्रतिशत महिला सदस्य अनिवार्य रूप से बनाएं।

राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना सभागार में योजनाओं की समीक्षा करते हुए रावत ने कहा कि सहकारी समितियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाए। अभी तक सहकारी समितियों में 82 हजार नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। कुल दो लाख नए सदस्य बनाए जाने हैं। साधन सहकारी समितियों को घाटे से उबारने को सहकारिता मंत्री ने अफसरों को माइक्रो प्रॉफिट प्लान बनाने के निर्देश। उन्होंने कहा कि वे खुद अफसरों से योजनाओं की प्रगति को लेकर सीधे फीडबैक लेंगे।

दीनदयाल उपाध्याय ऋण वितरण योजना को कैसे अधिक लाभकारी बनाया जाए, इसके स्वरूप को लेकर चर्चा की जाए। इस योजना में ऋण वितरण, ऋण वितरण कमेटी के माध्यम से किया जाए। इसमें क्षेत्र के दो बुद्धिजीवी और एक ब्लॉक या जिले का प्रतिनिधि होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *