घायलों में बच्चे भी हैं शामिल, अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा पर जताई चिंतापुरोला। मोरी बाजार क्षेत्र में शनिवार को एक पागल कुत्ते ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में करीब 12 लोगों को काटा। घायलों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। एक साथ कई लोगों के कुत्ते के हमले का शिकार होने से बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ममतेश नेगी ने बताया कि कुत्ते ने अचानक बाजार में लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से कुत्ते को तत्काल पकड़ने के साथ ही बाजार क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।