कोटद्वार। नंदपुर निवासी एक व्यक्ति को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।पुलिस के अनुसार, बीते 18 सितंबर को नंदपुर निवासी दर्शन सिंह बिष्ट ने कोटद्वार थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा सुमित बिष्ट उर्फ गपलू (30) उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।