Tehri News: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला कंपनी का सुपरवाइजर

नई टिहरी ब्यूरो। जिला मुख्यालय में स्थित एक होटल में बीएसएनएल में कार्यरत कंपनी के सुपरवाइजर की पंखे के हुक से लटक कर संदिग्ध मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस प्रथमदृष्ट्या इस घटना को आत्महत्या मान रही है।सीओ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि होटल के कमरे में रह रहा युवक का दरवाजा सुबह से बंद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे में गई तो वह बेडसीट के सहारे पंखे के हुक से लटका हुआ था। पुलिस ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *