चंपावत जिला मुख्यालय के प्राचीन बालेश्वर मंदिर में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का आयोजन जारी है। शनिवार सुबह कदली वृक्ष के आगमन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।चंपावत जिला मुख्यालय के प्राचीन बालेश्वर मंदिर में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का आयोजन जारी है। शनिवार सुबह कदली वृक्ष के आगमन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।कदली वृक्ष को बालेश्वर मंदिर परिसर में लाने के बाद उससे मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। नंदाष्टमी और राधाष्टमी पर्व के अवसर पर पूरे दिन मंदिर में वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए गए