बीच सड़क पर पलटा ट्रक, यातायात बाधित – Vistrit News

बीच सड़क पर पलटा ट्रक, यातायात बाधित

सोमेश्वर, ब्यूरो । ईंटों से भरा ट्रक बीच सड़क में पलटने से सोमेश्वररानीखेत मोटर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। इस मार्ग पर आवाजाही ठप पड़ी हुई है। पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिशों में लगा हुआ है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चालक ने ट्रक को सड़क किनारे मिट्टी के ढेर में उतार दिया। जिससे ईंटों से भरा ट्रक सड़क के बीच पलट गया। इस दौरान सड़क पर कोई और वाहन मौजूद नहीं था। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रक पलटने से सोमेश्वररानीखेत मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। जिनमें रानीखेत, द्वाराहाट, हल्द्वानी, कौसानी, गरुड़, बागेश्वर तथा ग्वालदम आदि शहरों को आने जाने वाले यात्री खासे परेशान हैं। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस कर्मी सड़क से ट्रक को हटाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। दोपहिया वाहनों की आवाजाही फिलहाल शुरू कर दी गई है, सड़क अभी भी बड़े वाहनों के लिए बंद है। जिसके कारण यात्री परेशान हो रहे हैं।
——————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *