लोहे रॉड मारकर नाक की हड्डी तोड़ी – Vistrit News

लोहे रॉड मारकर नाक की हड्डी तोड़ी

देहरादून, ब्यूरो । मारपीट के दौरान लोहे रॉड मारकर नाक की हड्डी तोड़ने का मामला सामने आया है। तहरीर पर शहर कोतवाली में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली केसी भट्ट ने बताया कि मोहम्मद इब्राहिम निवासी ब्राह्मणवाला की शिकायत पर मयंक छाबड़ा निवासी मच्छी बाजार और उसके साथी बंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इब्राहिम का आरोप है कि वह तीन मार्च को घोसी गली से जा रहा था। कुछ लोग आपस में वाद कर रहे थे। विवाद का कारण पूछने पर मयंक छाबड़ा और बंटी ने मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप कि सरिये नाक पर वार कर दिया। इससे नाक की हड्डी टूट गयी है।
——————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *