महाशिवरात्रि पर लक्ष्छीवाला में लगा मेला – Vistrit News

महाशिवरात्रि पर लक्ष्छीवाला में लगा मेला

देहरादून, ब्यूरो। महाशिवरात्रि पर डोईवाला क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वहीं लच्छीवाला में आयोजित मेले में भी ग्रामीणों ने झूलों का लुफ्त उठाया। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार अलसुबह से ही लच्छीवाला स्थित लक्षेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गई। यहां भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही लच्छीवाला में आयोजित मेले का लुत् उठाते हुए बच्चों ने झूला झूल कर अपना मनोरंजन भी किया। तो वहीं कुछ युवा ठंडाई का भी आनंद लेते दिखे। इसी के साथ डोईवाला के ही ग्रामीण क्षेत्र कुड़कवाला, बुल्लावाला, भानियावाला, नागल बुलंदावाला, दूधली, थानो, भोगपुर, रानीपोखरी, इठारना आदि विभिन्न गांव में भी शिव मंदिरों में भारी भक्तों की भीड़ रही और उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *