राजस्थान: स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या? – Vistrit News

राजस्थान: स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या?

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक स्टेट लेवल कबड्डी प्लेयर ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि कबड्डी खिलाड़ी ने घर से महज 200 मीटर दूर स्थित एक पेड़ पर फंदा डाल कर फांसी लगा ली। घर वाले उसे ढूंढ रहे थे, तभी उसका शव आम के पेड़ पर लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घर वाले हैरान है कि आखिर एक युवक ऐसे कैसे फांसी लगाकर मर गया। वो तनाव में भी नहीं था।

मौके पर पहुंचे डूंगरपुर के कुंआ थाने के हेड कॉन्स्टेबल छत्तर सिंह ने बताया कि उंदडिया के रहने वाले 22 साल के महिपाल भमात थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। कॉलेज व राज्य की टीम में वो कबड्डी खेलते थे। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनका शव पेड़ से लटका था। महिपाल के पिता शंभू भमता ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। पिता ने बेटे की मौत पर कोई आशंका जाहिर नहीं की है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *