उत्तराखंड: विकास योजनाओं के लिए सीएम ने दी 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी; पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट सड़क व रामगंगा नदी में स्टील गर्डर पुल निर्माण के लिए 15.30 करोड़, ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में मेलाघाट से बग्घा कालोनी होते हुए मयूर विहार तक इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य के लिए 3.05 करोड़ की मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दे दी है। ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नंबर तीन में बंगला नाला के ऊपर 30 मीटर स्पान पुल निर्माण के लिए 3.16 करोड़ की स्वीकृति दी।

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में चंडाक बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट सड़क व रामगंगा नदी में स्टील गर्डर पुल निर्माण के लिए 15.30 करोड़, ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में मेलाघाट से बग्घा कालोनी होते हुए मयूर विहार तक इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य के लिए 3.05 करोड़ की मंजूरी दी। एसडीआरएफ के 108 कार्मिकों को कुंभ मेला-2025 के सकुशल निष्पादन के लिए पुरस्कार के लिए पांच लाख, चंपावत के देचमार में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण के लिए 9.80 करोड़ की स्वीकृति देते हुए पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *