मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: बना नया रिकॉर्ड; अभी तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

खेल मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हर ब्लॉक से अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया और आयोजन की तैयारियों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों के पंजीकरण ने इस वर्ष नया रिकॉर्ड कायम किया है। अब तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को सचिवालय स्थित एनआईसी सभागार से सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रतियोगिता से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।खेल मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हर ब्लॉक से अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया और आयोजन की तैयारियों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। साथ ही जिला योजना से प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बजट बढ़ाने को कहा, ताकि खिलाड़ियों के रहने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *