उत्तराखंड: पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल

चमोली (ब्यूरो) : जनपद चमोली में सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंती बाजार के पास बुधवार को सड़क हादसा हो गया। यातायात विभाग के इंटरसेप्टर वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार विद्युत विभाग के दो संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Interceptor vehicle hit a scooter; Two Injured

जानकारी के मुताबिक, यातायात विभाग का इंटरसेप्टर वाहन थराली से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान पंती बाजार के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और रॉन्ग साइड में चला गया। इसी दौरान नारायणबगड़ से पंती की ओर जा रही स्कूटी सामने आ गई। इंटरसेप्टर वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार अनिल रावत और लक्ष्मण सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। टक्कर की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।आगे पढ़िए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *