Uttarakhand News: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 53 इंस्पेक्टर, SI और ASI के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। एसएसपी देहरादून की ओर से जारी आदेश के तहत जिले में 53 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। तबादला सूची में निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत कई महत्वपूर्ण थानों और चौकियों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

53 Police Officers Transferred in Dehradun

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उन्होंने बताया कि 53 निरीक्षक, उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले

इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला बनाया गया है।
इंस्पेक्टर नरेश राठौर को थाना प्रेमनगर से प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर की जिम्मेदारी मिली है।
इंस्पेक्टर संतोष कुंवर को शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट बनाया गया है।
इंस्पेक्टर नरेंद्र गहलावत को डालनवाला से प्रभारी निरीक्षक मसूरी भेजा गया है।
इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान को मसूरी से प्रभारी निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी बनाया गया है।
इंस्पेक्टर प्रदीप रावत को प्रभारी निरीक्षक सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

सब इंस्पेक्टर (SI)स्तर पर भी व्यापक बदलाव

मोहन सिंह का थाना क्लेमेंटाउन से थाना रायवाला में तबादला।
लोकपाल परमार का सेलाकुई से क्लेमेंटाउन में तबादला।
गिरीश नेगी का एसआईएस शाखा से थाना प्रेमनगर में तबादला।
शैंकी कुमार का थाना बसंत विहार से सेलाकुई में तबादला।
मनोज नौटियाल का थाना नेहरू कॉलोनी से थाना सहसपुर में तबादला।
अमित शर्मा का चौकी प्रभारी झाझरा से थानाध्यक्ष बसंत विहार बनाया गया।

ये उप निरीक्षक भी बदले गए

प्रद्युम्न नेगी का थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी झाझरा में तबादला।
रविंद्र नेगी का वरिष्ठ उप निरीक्षक कैंट से एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय में तबादला।
ओमप्रकाश का थाना नेहरू कॉलोनी से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना कैंट बनाया गया।
प्रवीण सैनी का कुठलगेट चौकी से सभावाला चौकी में तबादला।
अरविंद पंवार का सभावाला से कुठलगेट चौकी में तबादला।
आशीष कुमार का वरिष्ठ उप निरीक्षक नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी बाजार पटेल नगर में तबादला।
प्रवीन पुंडीर का बाजार चौकी से वरिष्ठ उप निरीक्षक सहसपुर बनाया गया।
मनमोहन नेगी का सहसपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक नेहरू कॉलोनी में तबादला।
संजय रावत का रायवाला से वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रेमनगर बनाया गया।
विनोद कुमार का पटेल नगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक रायवाला में तबादला।
मुकेश का वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रेमनगर से चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश बनाया गया।

राजपुर, विकासनगर और ऋषिकेश में भी बदलाव

वैभव गुप्ता का कुल्हाल चौकी से जाखन चौकी, थाना राजपुर में तबादला।
सूरज कंडारी को जाखन चौकी से कुल्हाल चौकी में तबादला।
शैलेंद्र प्रसाद का आईएसबीटी चौकी ऋषिकेश से थाना रानीपोखरी में तबादला।
दीपक गैरोला का पंडितवाड़ी चौकी से हर्रावाला चौकी, थाना डोईवाला में तबादला।
कमलेश गौड़ का हर्रावाला चौकी से पंडितवाड़ी चौकी में तबादला।
डालनवाला, मसूरी और डोईवाला में भी तबादले
अशोक राठौड़ का पुलिस लाइन से प्रभारी मानवाधिकार पुलिस कार्यालय बनाया गया।
विपिन चंद्र का एसआईएस शाखा से थाना डोईवाला में तबादला।
जयपाल सिंह का थाना डालनवाला से थाना ऋषिकेश में तबादला।
अजय प्रकाश का थाना विकासनगर से थाना कैंट में तबादला।
रजनीश सैनी का डालनवाला से थाना मसूरी में तबादला।
पंकज महिपाल का मसूरी से थाना कैंट में तबादला।
मुकेश कुमार का डोईवाला से थाना प्रेमनगर में तबादला।
जगमोहन का ऋषिकेश से थाना नेहरू कॉलोनी में तबादला।

महिला उप निरीक्षकों की तबादला सूची

संयोगिता रावत का थाना मसूरी से एसआईएस शाखा में तबादला।
वंदना नेगी को पुलिस लाइन से थाना सहसपुर में तबादला।
पिंकी पवार का थाना रायपुर से थाना रानीपोखरी में तबादला।
रजनी चमोली को एसआईएस शाखा से थाना कोतवाली नगर में तबादला।
शालू धारीवाल का कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा में तबादला।
रश्मि रावत का नेहरू कॉलोनी से थाना मसूरी में तबादला।
अनीता बिष्ट का डालनवाला से थाना राजपुर में तबादला।

अपर उप निरीक्षक स्तर पर तबादले

संदीप कुमार का मसूरी से थाना कालसी में तबादला।
विनोद चमोली का पुलिस लाइन से थाना रायवाला में तबादला।
मनवार नेगी का प्रेमनगर से थाना डोईवाला में तबादला।
योगेंद्र कुमार का रायवाला से थाना ऋषिकेश में तबादला।
सुधा बिष्ट का थाना सहसपुर से थाना कैंट में तबादला।
कमलेश लता का प्रेमनगर से थाना सहसपुर में तबादला।
बद्रीलाल का क्लेमेंटाउन से पुलिस लाइन में तबादला।
अरविंद कुमार का त्यूणी से थाना सेलाकुई में तबादला।
दीपेंद्र रावत का सेलाकुई से थाना त्यूणी में तबादला।
सर्वेश कुमार का पटेल नगर से थाना राजपुर में तबादला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *